पौध-आधारित आहार या वीगन आहार की ओर मुड़ने के कई ठोस कारण हैं, लेकिन बदलाव लाना अक्सर आसान नहीं होता है। हममें से ज़्यादातर लोग ऐसे परिवार, संप्रदाय और समाज में पले-बढ़े हैं जहाँ पशुओं का मांस खाना, उनसे प्राप्त दूध या अण्डों का सेवन करना सामान्य बात है। हम चाहे कहीं पर भी जाएं, ये उत्पाद हमें परोसे जाने वाले हर वक्त के खाने में, हर रेसिपी में, विज्ञापनों और मेनू में शामिल होते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए, हमें किसी ऐसे व्यक्ति की थोड़ी मदद, मार्गदर्शन और समर्थन चाहिए जो पहले ही इससे गुज़र चुका हो। और यहीं हम आपकी मदद कर सकते हैं!
GenV की वीगन चुनौतियाँ
हमारे पास छह अलग-अलग चुनौतियाँ हैं, इसका चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि बदलाव के लिए इनमें से आपको क्या प्रोत्साहित करता है और आप कितने समय तक इसे निभा सकते है हमारी चुनौतियाँ इस प्रकार हैं:
- निःशुल्क
- ज्ञानवर्धक, प्रभावपूर्ण और प्रेरणादायी
- सुझावों और व्यावहारिक सलाह से पूर्ण
- विश्वसनीय स्रोतों से पूरी तरह से किये गए तथ्यों की जाँच

कौन सी वीगन चुनौती मेरे लिए सही है?
लोग अलग-अलग वजहों से वीगन बनते हैं, इसलिए हमारी आपको यह सलाह है कि आप उस चुनौती को चुनें जो आपको सबसे ज़्यादा लुभाती है! इस बीच अगर आपका मन बदलता है या आप इससे ज़्यादा करना चाहते हैं तो कभी भी किसी दूसरी चुनौती के लिए आप साइन अप कर सकते हैं।
- पशुओं के लिए सात दिन वीगन चुनौती: एक सप्ताह में जानें कि हमारे खाने के विकल्प से पशुपालन उद्योग के पशुओं और जंगल में रहने वाले प्राणिओं पर क्या प्रभाव पड़ता है। काफी उत्साहवर्धक सामग्री और सोचने पर मजबूर कर देने वाले सवालों से पूर्ण यह सप्ताह आप के लिए आँखें खोल देने वाला सप्ताह होगा।
- पृथ्वी के लिए सात दिन की वीगन चुनौती: आहार के पर्यावरणीय प्रभावों के चलते दुनिया के प्रमुख शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष निकाला है कि पृथ्वी के संरक्षण के लिए सबसे असरकारक काम जो हम कर सकते हैं वह है मांस, डेयरी और अण्डों का सेवन बंद करना। साइन अप करें और जानें क्यों!
- स्वास्थ्य के लिए सात दिन की वीगन चुनौती: पूरी तरह से पौध-आधारित आहार स्वास्थ्य लाभ का खजाना पेश करता है। कुछ बदलाव तो थोड़े ही दिनों में दिखाई देते हैं और लंबे समय में ये गंभीर बीमारियों से भी बचा सकता है। विज्ञान के द्वारा समर्थित यह चुनौती जीवन बदलने वाली है।
- मानवता के लिए सात दिन की वीगन चुनौती: यह सबसे प्रत्यक्ष चुनौती सार्वजनिक स्वास्थ्य से लेकर समाज में बढ़ती हिंसा तक, उन कई तरीकों की खोज करती है जिनमें मांस और डेयरी उद्योग से लोगों पर पड़ने वाला प्रभाव शामिल है। यह आकर्षक चुनौती काफी कुछ पूर्ववत करने वाली है ।
- आध्यात्मिकता के लिए सात दिन की वीगन चुनौती: यह एक खूबसूरत, असरकारक प्रकार है जो विश्वव्यापी आध्यात्मिक सत्य जैसे कि – प्रेम, करुणा, परोपकारिता, विस्मय, ज्ञान, सत्य और क्षमा के दृष्टिकोण से हमारे भोजन विकल्पों के बारे में विचार करता है। यह सबसे ज़्यादा पसंदीदा चुनौती है।
- 30 दिनों की वीगन चुनौती: यह महीने भर चलने वाली चुनौती उन सभी मुख्य कारणों पर विचार करती है कि पौध-आधारित वीगन आहार क्यों फायदेमंद है, और यह बताती है कि हमारे आहार विकल्प हमारी सोच से कहीं ज़्यादा असर डालते हैं।

GenV की वीगन चुनौतियों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न: क्या वे निःशुल्क हैं?
उत्तर: हाँ, हमेशा।
प्रश्न: क्या मैं एक से अधिक बार भाग ले सकता हूँ?
उत्तर: बिलकुल!
प्रश्न: अगर मैं चुनौती के दौरान वीगन न रह सका तो क्या होगा?
उत्तर: कुछ नहीं! लेकिन जब भी आप तैयार हों, आपके लिए एक नई शुरुआत का रास्ता हमेशा खुला है।
प्रश्न: क्या मुझे रेसिपी मिलेंगी?
उत्तर: हाँ, स्वादिष्ट व्यंजन सुझावों से भरा एक वीगन मेनू प्लानर।
प्रश्न: क्या मैं किसी मित्र के साथ भाग ले सकता हूँ?
उत्तर: जितने ज़्यादा उतना अच्छा।
प्रश्न: क्या मुझे बाद में वीगन रहना होगा?
उत्तर: आप हमेशा अपने खाने का विकल्प चुन सकते हैं।
प्रश्न: मैं कब शुरू कर सकता हूँ ?
उत्तर: जब भी आप तैयार हों।