वीगनवाद बहुत कठिन है

किसी भी नई जीवन शैली को अपनाने में निश्चित रूप से कुछ सप्ताह लग सकते हैं, लेकिन वीगनवाद में परिवर्तन को सहज और सरल बनाने के कई तरीके हैं। भारत में, हम जो भी खाना खाते हैं उसका लगभग 80-90 प्रतिशत पहले से ही वीगन है। क्या आप यह सुनकर हैरान हैं? रोटी, सब्जी, दाल, चावल, कचुम्बर, पापड़, चटनी और अचार के बारे में सोच कर देखें। इडली सांभर, उपमा, साबुदाना खिचड़ी, पोहा के बारे में सोचें। शेव, चिवड़ा, पानी पुरी, भेल पुरी, वड़ा पाव, समोसा, कचौरी के बारे में सोचें। हाँ, वास्तव में! क्या ये सब पहले से ही वनस्पति आधारित नहीं हैं? यह महसूस करने के बाद कि हम पहले से ही बहुत सारे वीगन व्यंजन खा रहे हैं, आइए हम आपको इसकी वजह बताएं! आप हमारी 7-दिन की चुनौतियों में से एक के लिए साइन अप कर सकते हैं ताकि आप इसका अनुभव ले सकें। पशुओं, पर्यावरण, स्वास्थ्य और मानवता के बीच उस उद्देश्य को चुनें जो आपको सबसे ज़्यादा प्रभावित करता है। आपको युक्तियों, सूचनाओं, व्यंजनों, भोजन योजनाओं और प्रेरणा के साथ रोज ईमेल प्राप्त होंगे।

वीगन लोग क्या खाते हैं?

लोगों के वीगन बनने में मुख्य बाधा यह है कि उन्हें मालूम नहीं होता कि क्या खाया जाए, और उन्हें लगता है कि उन्हें अपने कुछ पसंदीदा भोजन छोड़ने पड़ सकते हैं। सच्चाई यह है कि बहुत सारे भारतीय व्यंजन पहले से ही वीगन हैं और लगभग सभी व्यंजन जो वीगन नहीं हैं, वह वीगन बनाए जा सकते है, उन वीगन विकल्पों का उपयोग करके जो आसानी से ऑनलाइन उपलब्ध हैं अगर वे आपके स्थानीय बाज़ार में नहीं मिलते हैं। इस तरह, हमें वह भोजन और स्वाद मिलता है जिसे हम  पसंद करते हैं और जिससे परिचित हैं, और यह सब हम पशुपालन और खपत से जुड़े कई नकारात्मक पहलुओं में अपना योगदान दिए बिना करते हैं। तो, वीगन लोगों ऑमलेट की जगह बेसन का चीला खा सकते हैं, या हमारे पारंपरिक नाश्ते के व्यंजन खा सकते हैं जैसे पोहा, उपमा, सांभर और चटनी के साथ इडली डोसा, या वीगन मक्खन, नारियल तेल या वीगन घी से बने परांठे, और बादाम, काजू, ओट्स (जई) के दूध से बनी चाय पी सकते हैं या यहां तक कि लोबिया, मूंग, या रागी माल्ट (नाचनी)भी पी सकते हैं, जो वास्तव में एक पारंपरिक पेय(ड्रिंक) भी है I दोपहर के भोजन और रात के खाने के लिए, अधिकांश वीगन लोग वीगन दही और वीगन छाछ के साथ पारंपरिक भारतीय थाली का बोजन खाते हैं और घी की जगह वीगन घी या कोल्ड प्रेस्ड नारियल तेल का उयोग करते हैं। और हमारे पास पहले से ही बहुत सारे वीगन स्नैक्स (नाश्ता) हैं जैसे भुना हुआ चना, भीगी हुई या भुनी हुई मूंगफली, चिकी और राजगिरा या तिल के लड्डू। ये पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होते हैं।

जो आश्चर्यजनक है, वह यह है कि वीगनवाद हमें सैकड़ों पारंपरिक भारतीय व्यंजनों की ओर ले जाता है, और इनके साथ-साथ, वीगन लोग अन्य व्यंजनों की भी खोज कर सकते हैं। कई नए वीगन लोग कहते हैं कि विकल्पों का खजाना खुल जाता है, और वे आमतौर पर पहले से बेहतर और अधिक दिलचस्प भोजन खा रहे हैं।

वीगन बनने के लिए तैयार हैं?

वीगन बनें

पहले से वीगन हैं?

सक्रिय हों