मनुष्य सर्वाहारी हैं

यह तर्क सुनना आम बात है कि क्योंकि हम आदि काल से मांस खाते आ रहे हैं, तो हमें ऐसा करते रहना चाहिए। यह दो कारणों से गलत है।

पुरानी फिल्मों से और जो लोग हमें फैड डाइट बेचते हैं, उनसे हमने जो कुछ सीखा है, उसके बावजूद मानवविज्ञानयों ने कहा है कि मनुष्य मुख्य रूप से शाकाहारी थे, इसलिए यह विचार कि हम स्वाभाविक रूप से मांस-केंद्रित हैं, सच्चाई से बहुत दूर है। यदि हम अपने शरीर पर एक नज़र डालें, तो यह पता चल जाएगा कि हम मांस खाने के लिए विकसित नहीं हुए हैं।

अपने हाथों को देखते हुए, हम देख सकते हैं कि न तो हमारे “पंजे” और न ही हमारे “दांत” किसी जंगली जानवर को मारने के लिए बने हैं। हमारी उंगलियां पेड़ों से फ़ल चुनने के लिए एकदम सही हैं, लेकिन मांस काटने के लिए नहीं हैं। हमारे दांत रेशेदार पदार्थ को पीसने के लिए तो सही हैं लेकिन हड्डी से मांसपेशियों को चीरने के लिए नहीं हैं। इसके अलावा, हममें से कितने लोगों में किसी जानवर को अपने हाथों और दांतों से मारने की इच्छा या प्रेरणा होती है, किसी जानवर को पकड़ने के लिए हमारे अन्दर रफ़्तार का होना तो बहुत दूर की बात है?

आंत की बात करते हैं। जबकि मांसाहारियों की आंतें छोटी होती हैं – क्योंकि उनके लिए ज़रूरी होता है कि वे मांस के सड़ने से पहले उसे जल्दी से पचा लें ताकि मांस सड़कर उन्हें मार ना दे – हमारी आंत खरगोश की तरह लंबी होती है, और हमें सभी तरह के रेशेदार वनस्पति पदार्थों को पचाने में मदद करती है। अनुसंधान संकेत दे रहा है कि हमारे आंत के स्वास्थ्य के लिए हमें वनस्पति-आधारित आहार का सेवन करना चाहिए, साथ ही कई पुरानी बीमारियों को रोकने में आंत के स्वास्थ्य के महत्व को भी पहचान रहा है।

संक्षेप में, हम प्राकृतिक रूप से मांस खाने के लिए पैदा नहीं हुए हैं। बेशक, हम अपने आहार में मांस को सहन कर सकते हैं (यदि मांस पका हुआ है), लेकिन मांस की अत्यधिक मात्रा निश्चित रूप से ज़रूरी नहीं है और हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकती है। इसका प्रमाण एक शोध में है जो दर्शाता है कि जब हम मांसाहारी भोजन बिल्कुल नहीं करते हैं, तो हम अपने हृदय रोग, टाइप 2 मधुमेह, और समय से पहले मौत के जोखिम को कम करते हैं।

इसलिए, जब हम कम मात्रा में मांस खाते हैं तो हमें नुकसान नहीं होता है, पर यह स्पष्ट है कि हमारा शरीर वनस्पति-आधारित आहार को चुनने के लिए हमें धन्यवाद करता है।

वीगन बनने के लिए तैयार हैं?

वीगन बनें

पहले से वीगन हैं?

सक्रिय हों