आध्यात्मिकता के लिए वीगनवाद आज़माएं

जनरेशन वीगन ने एक अनोखा 7-दिवसीय निर्देशित पाठ्यक्रम लॉन्च किया है, जो वीगन जीवनशैली अपनाने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति को उनकी आध्यात्मिक मान्यताओं से अधिक गहराई से जुड़ने में मदद करता है।

हमारी अन्य 7-दिवसीय चुनौतियों की तरह ही आध्यात्मिकता के लिए 7-दिवसीय वीगन चुनौती में भाग लेना मुफ़्त है, और  यह सार्वभौमिक विषयों के नज़रिए से वीगनवाद को देखता है, जैसे कि: प्रेम, करुणा, परोपकारिता, विस्मय, ज्ञान, सच्चाई और क्षमा। इन विषयों के माध्यम से, यह पाठ्यक्रम प्रतिभागियों को अपनी खुद की सच्चाई का पता लगाने, अपने कार्यों को अपनी गहरी मान्यताओं के अनुरूप करने और दुनिया में अधिक प्यार और करुणा लाने की अनुमति देता है।

यह खोज की यात्रा है जो सुंदर है, भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से उत्थान करने वाली है, आत्मा-समृद्ध करने वाली है – और कभी-कभी चुनौतीपूर्ण भी है! और वह प्रत्येक व्यक्ति जो इसमें या हमारी किसी अन्य वीगन चुनौती में भाग लेने के लिए साइन अप करता है, उस व्यक्ति की तरफ़ से जेनV केरल में “अहिंसा फार्म पशु अभयारण्य” का समर्थन करने के लिए ₹100 का दान देगा।

इस चुनौती में भाग लेने के लिए ये दो बड़े प्रोत्साहन हैं!

प्रेम के लिए वीगनवाद 

जब हम प्यार के बारे में सोचते हैं तो मन में क्या आता है? यह कोई साथी हो सकता है, एक दोस्त या परिवार का सदस्य हो सकता है, एक कुत्ता हो सकता है जिसकी हम देखभाल करते हैं, या एक जगह हो सकती है जहां हम सुरक्षित और खुश महसूस करते हैं। यह कोई पशुपालन उद्योग या बूचड़खाना तो बिल्कुल नही हो सकता, हममें से कई लोगों को पशुपालन उद्योग या बूचड़खाना प्यार के एकदम विपरीत लगता है। पहला दिन हम इस बात पर भी विचार करते हैं कि खुद को और दूसरों को प्यार करना और उनका ख्याल रखना क्या होता है।

करुणा के लिए वीगनवाद

दिन 2 दलाई लामा के इन शब्दों पर विचार करता है: “यदि आप चाहते हैं कि दूसरे खुश रहें, तो करुणा को अपनाएं। यदि आप खुश रहना चाहते हैं तो करुणा को अपनाएं।” करुणामय कर्मों में प्रेम का वास है, और दुनिया में अधिक प्रेम लाने के लिए, और अधिक खुशी पैदा करने के लिए, हमें केवल करुणा के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

परोपकारिता के लिए वीगनवाद

परोपकारिता का अर्थ दान करना नहीं है। इसका अर्थ कर्तव्य की भावना से दूसरों की मदद करने के लिए बाध्य महसूस करना नहीं है, बल्कि इसका असली अर्थ यह पहचानना है कि इस पृथ्वी पर चाहे जो भी सुख दुःख हों हम सब इसमें साथ हैं, और हमारा जीवन और कल्याण पूरी तरह से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। जो हमारे लिए व्यक्तिगत रूप से अच्छा है वह हमारे समुदायों, अन्य जानवरों और हमारी साझा पृथ्वी के लिए भी अच्छा है। इसलिए, जब हम निस्वार्थ भाव से अपना योगदान देते हैं, तो सभी को लाभ होता है।

विस्मय के लिए वीगनवाद

हम सभी उस भावना को जानते हैं जब हम तारों को देखते हैं, या किसी पहाड़ की चोटी पर खड़े होते हैं, या समुद्र की ओर देखते हैं और अपने आस-पास की दुनिया की विशालता और सुंदरता से अभिभूत महसूस करते हैं। विस्मय के ये क्षण अलौकिक हैं, जादुई भी हैं। दिन 4 यह पता लगाता है कि हम उस भावना से और अधिक गहराई से कैसे जुड़ सकते हैं।

ज्ञान के लिए वीगनवाद

सुकरात ने कहा, “ज्ञान आश्चर्य से शुरू होता है”, और दिन 5 हमें उन लोगों से परिचित कराता है जिन्होंने ज्ञान की अपनी यात्रा शुरू की है। यह हमें उन लोगों से भी परिचित कराता है जो पशुपालन उद्योग के क्षेत्र में काम करते हैं क्योंकि वे बताते हैं कि इस काम का उन पर क्या प्रभाव पड़ता है। बुद्धिमत्ता के साथ – जिसमें ज्ञान और अच्छा विवेक दोनों शामिल हैं – हम फिर से अपने जीवन के अंतर्संबंध को देखते हैं और इसके अनुसार अच्छे विकल्प चुनने के लिए प्रोत्साहित होते हैं।

सत्य के लिए वीगनवाद

अधिकांश लोग यह नहीं जानते कि पशुपालन उद्योग का अन्य लोगों, जानवरों और पर्यावरण पर कैसा प्रभाव पड़ता है। और उस अज्ञानता का कारण यह है कि खरबों डॉलर का एक उद्योग इसे इसी तरह बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। छठा दिन इन उद्योगों द्वारा उपयोग की जाने वाली कुछ युक्तियों पर प्रकाश डालता है और उद्योग के कुछ सबसे बड़े रहस्यों को उजागर करता है।

क्षमा के लिए वीगनवाद

7-दिवसीय यात्रा के अंत में, हम अपने अंदर झांकते हैं और सप्ताह के दौरान उत्पन्न हुए किसी भी भावनात्मक मुद्दे से निपटने का प्रयास करते हैं। अतीत में लिए गए निर्णयों के लिए स्वयं को क्षमा करना महत्वपूर्ण है, साथ ही दूसरों को क्षमा करना भी महत्वपूर्ण है जिन्होंने हमें एक निश्चित तरीके से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया हो। यह भविष्य की ओर देखने और यह जानने का समय है कि हर पल एक नई शुरुआत है।

हर क्षण, आपके पास एक विकल्प होता है, जो या तो आपको आपकी आत्मा के करीब ले जाता है या उससे दूर ले जाता है।

थिच न्हात हान

आध्यात्मिकता के लिए 7-दिवसीय वीगन पाठ्यक्रम एक नया तरीका है यह समझने का कि इस दुनिया में हमारा स्थान क्या है और इस पाठ्यक्रम के माध्यम से हम सभी सार्थक और पवित्र चीजों के साथ अपने संबंध को गहरा कर पायेंगे। हम आशा करते हैं कि आपको यह ज्ञानवर्धक, सहायक और जीवन बदलने वाला लगेगा।

वीगन बनने के लिए तैयार हैं?

वीगन बनें

पहले से वीगन हैं?

सक्रिय हों