सामाजिक न्याय के लिए खाने के सही विकल्प का चुनाव: एक निःशुल्क 7-दिवसीय कार्यक्रम

हमारे भोजन के विकल्प का प्रभाव हमारी ज़ुबान के स्वाद और पेट से कहीं ज़्यादा होता है।

इन विकल्पों से पर्यावरण को काफ़ी नुकसान पहुँच सकता है, जानवरों की जान ख़तरे में पड़ सकती है या इनसे स्वास्थ्य संबंधी भयानक परिणाम भी हो सकते हैं। इन विकल्पों के परिणाम अन्य लोगों के जीवन पर भी गंभीर रूप से पड़ सकते हैं। सोचिए, आपका अगला निवाला अगर एक बेहतर दुनिया बनाने में मदद कर सकता हो तो कैसे रहेगा?

मानवता के लिए वीगन, यह 7-दिवसीय कार्यक्रम कोई सामान्य पोषण-कार्यक्रम नहीं है। हमारे भोजन के विकल्प किस तरह से वैश्विक मुद्दों से जुड़े हुए हैं इस बात का यह एक ठोस, जाग्रत करने वाला विश्लेषण है; यह विश्लेषण इस बात पर भी प्रकाश डालता है कि हमारा निर्णय हमारे मूल्यों के साथ कैसे मेल खाता है तथा कैसे सभी के लिए एक संवेदनशील और सुरक्षित दुनिया का वादा करता है।

आप क्या जानेंगे?

इस कार्यक्रम में शामिल तथ्य:

  • खाद्य श्रृंखला में एंटीबायोटिक्स का प्रयोग: पशुपालन उद्योग में एंटीबायोटिक्स का बहुत ज़्यादा उपयोग वैश्विक स्वास्थ्य को कैसे खतरे में डालता है?
  • पशुपालन उद्योग और महामारी: पशुपालन उद्योग और आने वाली वैश्विक महामारी के बीच की कड़ी की खोजबीन। 
  • श्रमिकों के अधिकार और आज की गुलामी: हमारे खाने के उत्पादन और प्रक्रिया के पीछे का चौंकाने वाला सच। 
  • मांस उत्पादन और मानसिक स्वास्थ्य: कत्लखानों में काम करने वाले श्रमिकों की छुपी यातना।
  • खाना, सत्ता और साम्राज्यवाद: आज की खाद्य अनीति के मूल कारण की तह तक जाना।
  • पर्यावरण संबंधी असमानता: पशुपालन उद्योग से होने वाला प्रदूषण हर तरफ क्यों समान रूप से नहीं फैलता?
  • खाद्य सुरक्षा और वैश्विक भूख की समस्या: क्या आहार में बदलाव अधिक लोगों को खाना दिला सकता है?

मुझे किस तरह का खाना खाना चाहिए?

पृथ्वी, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के हित में सबसे श्रेष्ठ खाना पौध-आधारित खाना है। अगर हम वध किए गए प्राणियों के बजाय उगाए गए खाने का विकल्प चुनें तो इससे काफी मात्रा में विनाशकारी आचरण कम या खत्म किया जा सकता है और यही सभी के हित में भी है।

इस कार्यक्रम के और क्या फायदे हैं?

यह निःशुल्क कोर्स न सिर्फ़ जानकारी देता है बल्कि प्रेरणा भी देता है।

  • अचम्भे में डालने वाले विज्ञान-समर्थित तथ्य आपके सामने आएँगे।
  • आपको बदलाव में अहम भूमिका निभाने वाले पौध-आधारित आसान विकल्प मिलेंगे।
  • आपके ज़ायके के मुताबिक हर तरह के स्वादिष्ट व्यंजन और खाने के आइडिया मिलेंगे।
  • देखने लायक डॉक्यूमेंट्री और गहरी जानकारी देने वाले स्रोत मिलेंगे।

आपको 7-दिवसीय मानवता के लिए वीगन कार्यक्रम में क्यों शामिल होना चाहिए?

  1. यह कार्यक्रम 100% निःशुल्क है।
  2. यह कार्यक्रम आकर्षक है: बड़े उद्योग, इतिहास, भोजन, स्वास्थ्य और न्याय के बीच के संबंधों को जोड़ने वाली कड़ी है।
  3. यह कार्यक्रम सशक्तिकरण करता है: जानकारी के साधन उपलब्ध करवाता है, जागरूकता से खाने के उचित विकल्प चुनने में मदद करता है, जिससे आप खुदको और अपनी मान्यताओं को ठीक से पहचान सकें।

7-दिवसीय मानवता के लिए वीगन कार्यक्रम के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न: क्या यह सचमुच निःशुल्क है?
उत्तर: हाँ, यह हमेशा सभी के लिए बिल्कुल निःशुल्क है।

प्रश्न: क्या मैं एक से अधिक बार इसमें भाग ले सकता हूँ?
उत्तर: हाँ।

प्रश्न: अगर मैं 7-दिवसीय कार्यक्रम के दौरान पौध-आधारित खाना नहीं खा सका तो क्या होगा?
उत्तर: कुछ नहीं! यह कोर्स आपको प्रेरित करने के लिए, जानकारी प्राप्त करवाने के लिए और आपका मार्गदर्शन करने के लिए है।

प्रश्न: क्या मुझे रेसिपी मिलेंगी?
उत्तर: बिलकुल। साथ में एक पौध आधारित भोजन का प्लानर भी मिलेगा जिसमें हमारे कुछ पसंदीदा व्यंजनों की लिंक भी शामिल हैं।

प्रश्न: क्या मैं किसी दोस्त के साथ भाग ले सकता हूँ?
उत्तर: हाँ। बस उन्हें भी साइन-अप करने के लिए कहें।

प्रश्न: क्या आप मुझे वीगन बनाना चाहते हैं?
उत्तर: हम बस इतना चाहते हैं कि आप तथ्यों से जागरूक रहें ताकि आपका विकल्प आपकी मान्यताओं के अनुरूप हो। लेकिन चुनाव आपका खुदका है।

प्रश्न: मैं कब शुरू कर सकता हूँ?
उत्तर: आप जब चाहें शुरू कर सकते हैं। (लेकिन अभी करें तो बेहतर है)

एक नई सोच से जुड़िए

साइन अप