वन्यजीवों के अनुकूल भोजन चुनने के 5 तरीके

हमारे भोजन के निर्णय वन्यजीवों पर हमारी सोच से भी अधिक असर डालते हैं।  हालाँकि वनों की कटाई और कीटनाशक जैसी पर्यावरणीय समस्यायें हमारा ध्यान आकर्षित करती हैं, पर यह जागरूकता और जानकारी हमारे भोजन के विकल्पों को बदल नहीं पाती है, जिससे दुनिया के वन्यजीवों की ज़िन्दगी में असल में कोई अंतर आ सके ।

और हमें ठोस कदम उठाने की ज़रुरत है। लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट से पता चला कि पिछले 50 वर्षों में वन्यजीवों की आबादी में 69 प्रतिशत की भयानक गिरावट आई है। और कई वैज्ञानिक अब मानते हैं कि भूमि, जल और ऊर्जा के हमारे निरंतर असंधारणीय उपयोग और जलवायु-परिवर्तन के प्रभावों के कारण छठी सामूहिक विलुप्ति की घटना हमारे समीप आती जा रही है। पशुपालन उद्योग ने इन संकटों को पैदा करने में अनुपातहीन भूमिका निभाई है और अब समय आ गया है कि उपभोक्ता बदलाव की मांग करें। हम हर दिन अपने भोजन विकल्पों को सही तरीके से चुनकर ऐसा कर सकते हैं।

1. पशु उत्पादों का सेवन न करें

हमारे भोजन की थाली से पशु उत्पादों को हटाना वन्यजीवन के लिए सबसे अच्छा काम है जो हम कर सकते हैं।

वन्यजीवों के फलने-फूलने के लिए, उनके लिए स्वस्थ निवास स्थान होना आवश्यक है, लेकिन मांस और डेयरी उद्योग भूमि के भूखे होते हैं। उन्हें बड़ी मात्रा में भूमि की आवश्यकता होती है, और उसके लिए वन्यजीवों को बाहर निकाल दिया जाता है। यदि हम दुनियाभर की चरागाह भूमि और पशु चारे के लिए उपयोग की जाने वाली फसल भूमि को एक साथ जोड़ दें, तो हम पाएंगे कि पशुपालन उद्योग के जानवर सम्पूर्ण कृषि भूमि का  80 प्रतिशत उपयोग करते हैं। हालाँकि, इतनी सारी भूमि लेने के बावजूद, मांस, डेयरी और मत्स्यपालन की मछलियाँ दुनिया को केवल 17 प्रतिशत कैलोरी और 38 प्रतिशत प्रोटीन प्रदान करती हैं।

यदि हर कोई पौधे-आधारित आहार अपनाए, तो दुनिया को पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए हमें इस भूमि के केवल एक चौथाई हिस्से की ज़रुरत होगी। इसका मतलब है कि भूमि को बड़ी मात्रा में उसकी प्राकृतिक अवस्था में लौटाया जा सकता है, जिसका अर्थ है एक ऐसा स्वस्थ निवास स्थान जिसमें जंगली जानवर और पौधे फल-फूल सकते हैं।

पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों का चयन करना वन्यजीवों के लिए सबसे अच्छी चीज़ है जो हम कर सकते हैं

व्यापक या गहन खेती: वन्यजीवों के लिए कौन सी बहतर है?

जानवरों को बाहर (व्यापक रूप से) चरने के लिए बड़ी मात्रा में चरागाह की जगह की ज़रुरत होती है। कई उपभोक्ताओं का मानना है कि घास खाने वाले जानवरों के उत्पाद पर्यावरण और वन्यजीवों के लिए बेहतर हैं, लेकिन अक्सर, वर्षावनों जैसे जटिल पारिस्थितिकी तंत्र को काटकर और कई जंगली जानवरों, कीड़ों और पौधों के प्राकृतिक आवास को खत्म करके चारागाह बनाए जाते हैं।

यदि जानवरों को पशुपालन उद्योग में सघन रूप से पाला जाता है (जैसा कि हर साल पाले जाने वाले 8000 करोड़ जानवरों में से ज़्यादातर जानवरों को किया जाता है), तो उनके लिए भारी मात्रा में चारे की ज़रूरत होती है। इस चारे को ऐसी भूमि पर उगाया जाना चाहिए जो रसायनों की विशाल श्रृंखला द्वारा अधिकतम उत्पादकता दे सके । ऐसी सघन, एक-फसलीय कृषि वन्यजीवों के लिए बहुत खराब है। और क्योंकि हम 700 करोड़ लोगों के बजाय 8000 करोड़ पशुपालन उद्योग के जानवरों को खाना खिला रहे हैं, हमें बहुत अधिक चारा और बहुत अधिक भूमि की ज़रुरत है।

वन्यजीवों की हानि, उनके निवास स्थान को उजाड़ने और जहरीले रासायनों द्वारा उन्हें मारने तक सीमित नहीं होती है। पशुपालन उद्योग के जानवर भी भारी मात्रा में मल पैदा करते हैं, और इसकी बड़ी मात्रा नदियों और महासागरों में चली जाती है, जिससे बड़े पैमाने पर मछलियाँ मरती हैं, शैवालीय फूलों का दम घुटता है, और समुद्र के मृत क्षेत्र बनते हैं। मांस, अंडे और डेयरी जलीय वन्यजीवों के साथ-साथ भूमि वन्यजीवों के लिए भी हानिकारक हैं।

गोमांस या डेयरी के लिए गाय पालना गायों, जलवायु, हमारे जंगली स्थानों और वन्यजीवों के लिए हानिकारक है

2. स्थानीय स्तर पर खरीदारी करने की तुलना में जिम्मेदारीपूर्वक खरीदारी करना बेहतर है

स्थानीय का मतलब हमेशा संधारणीय और बेहतर नहीं होता है। और जब वन्यजीवों की बात आती है, तो सिर्फ यह देखा जाता है कि कौन से खाद्य पदार्थ उत्पादित होते हैं, न कि वे कहाँ से आते हैं। यहां कुछ वास्तविक दुनिया के उदाहरण दिए गए हैं:

  • हरी-भरी ‘वाई घाटी’ से स्थानीय रूप से प्राप्त चिकन संधारणीय लग सकता है, लेकिन यह संभव है कि यह मांस सैकड़ों गहन चिकन पशुपालन कारखानों में से किसी एक कारखाने से आया हो जो सीधे तौर पर जैव विविधता और पानी की गुणवत्ता में गिरावट का कारण बन रहा है।
  • स्थानीय रूप से उत्पादित स्कॉटिश सैल्मन भी एक गहन मछली उद्योग से आने की संभावना रखती है जो जूँ और बीमारी को प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र में प्रवेश करने की अनुमति दे रहा है, जिससे समुद्री जानवरों की प्राकृतिक जंगली प्रजातियां मर रही हैं।
  • स्थानीय रूप से उत्पादित, फ्री-रेंज हियरफोर्ड बीफ, सघन पशुपालन उद्योग पर पाली गई गायों की तुलना में बेहतर लग सकता है, लेकिन यह अभी भी वन्यजीवों के लिए अच्छा नहीं है। इसका मतलब यह है कि चरागाह के लिए पेड़ों को काट दिया गया है, जिससे सीधे तौर पर वन्यजीवों के रहने की जगह नष्ट हो गई है। एक बड़ी मात्रा में गाय उद्योगों से मल निकलता है जो जलमार्गों को जहरीला बनाता है, साथ ही इससे मीथेन उत्सर्जन भी होता है जो जलवायु परिवर्तन का कारण बनता है। और, जैसा कि हम जानते हैं, वन्यजीवों में गिरावट के पीछे जलवायु में परिवर्तन एक बड़ा कारण है।

इन विनाशकारी खाद्य पदार्थों को चुनने के बजाय, हम जैविक और मौसमी फलों, सब्जियों, फलियां और अनाज के साथ-साथ उनसे बने उत्पादों को चुन सकते हैं। हम समझते हैं कि यह हर किसी के लिए आसान नहीं है – हमारी वर्तमान खाद्य प्रणाली सभी लोगों के लिए स्वस्थ, संधारणीय भोजन विकल्पों को किफायती बनाने की अनुमति नहीं देती है – इसलिए अच्छे विकल्प चुनना उन लोगों पर निर्भर है जो ऐसा करने में सक्षम हैं।

पशु उत्पादों को छोड़ना वन्यजीवों की रक्षा करने का एक शानदार तरीका है, और महंगा मांस न खरीदने से बचाए गए अतिरिक्त पैसों से, हम अधिक संधारणीय, वन्यजीव-अनुकूल पौधे-आधारित उत्पादों को चुन सकते हैं।

3. वनों की कटाई का कारण बनने वाले खाद्य पदार्थों से बचें

यह समझना कठिन नहीं है कि वनों की कटाई वन्यजीवों के लिए खराब क्यों है। हम सभी ने वनमानुषों  (औरंगटन) के दिल दहलाने वाले वीडियो देखे हैं, जो अपने प्राकृतिक स्थान के अंतिम अवशेषों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि चरागाह या ताड़ के तेल (पाम तेल) के लिए जंगलों को काटा जा रहा है।

सबसे शक्तिशाली चीजों में से एक जो हम उपभोक्ता के रूप में हर दिन कर सकते हैं वह है उन उत्पादों का समर्थन बंद करना जो वनों की कटाई का कारण बनते हैं, जैसे गोमांस, डेयरी और पाम तेल। बहुत से लोग यह भी मानते हैं कि सोया एक बड़ा मुद्दा है, और वे सही हैं, सोया उत्पादन वनों की कटाई का कारण बनता है, लेकिन मनुष्यों द्वारा सोया का उपभोग करना समस्या नहीं है। उगाए गए सभी सोया का 77 प्रतिशत से अधिक वास्तव में पशुपालन उद्योग के जानवरों के चारे के लिए उपयोग किया जाता है, जिससे मांस खाना सबसे बड़ी समस्या बन जाता है।

मांस वनों की कटाई का एक प्रमुख कारण है

4. जिम्मेदार किसानों का साथ दें

जो किसान सही दिशा में काम कर रहे हैं उनके लिए यह एक कठिन समय है। बाजार की ताकतों, वैश्विक व्यापार, अदूरदर्शी कृषि नीतियों और बहुत कुछ ने एक ऐसी प्रणाली बनाई है जहां किसानों के लिए जीवित रहने के लिए पर्याप्त पैसा कमाना मुश्किल हो गया है। साथ ही साथ वन्यजीवों और उनकी स्थानीय पारिस्थितिकी की देखभाल करना भी मुश्किल हो गया है। इसलिए, जिम्मेदार उपभोक्ताओं के रूप में, उन किसानों का समर्थन करना महत्वपूर्ण है जो पर्यावरण, पशुओं और मानव जाति के लिए सही कदम उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

हमारा मानना है कि वीगन खेती संधारणीय खाद्य उत्पादन का भविष्य है। यह उत्पादन की एक प्रणाली है जो किसी भी पशु या कृत्रिम रसायनों का उपयोग नहीं करती है, और यह वास्तव में भोजन का उत्पादन करने का एक संधारणीय और नैतिक तरीका है। आप वीगन खेती और संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन में वीगन किसानों के बढ़ते नेटवर्क के बारे में अधिक जानकारी यहां पढ़ सकते हैं।

हालाँकि वीगन उत्पाद अभी तक व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं हैं, जो उपभोक्ता वन्यजीवों के प्रति जागरूक हैं और बेहतर विकल्प चुनने में सक्षम हैं, वे उपभोक्ता पौधे-आधारित उत्पादों को चुन सकते हैं और जहाँ भी संभव हो जैविक उत्पाद चुन सकते हैं।

5. फर्जी मार्केटिंग से सावधान रहें

हमारी खाद्य प्रणाली, विशेषकर पशुपालन उद्योग, पहले से कहीं अधिक पूंजीवादी हो गई है। भोजन अब केवल स्वस्थ शरीर को पोषण देने और बनाए रखने का एक तरीका नहीं है, यह एक वैश्विक वस्तु है, जिसका व्यापर खरबों डॉलर के पशुपालन उद्योग द्वारा हमारे साथ किया जाता है। आज अमेरिका में पाले जाने वाले सभी जानवरों में से लगभग 99 प्रतिशत पशुपालन उद्योग में पाले जाते हैं, जिससे उनके शरीर से प्राप्त लाभ को अधिकतम किया जा सके। ये बड़े-बड़े निगम केवल पैसा कमाना चाहते हैं, वे पृथ्वी के बारे में नहीं सोचते या हमें स्वस्थ भोजन देने के बारे में नहीं सोचते।

पशुपालन उद्योग और जंगली दोनों तरह के जानवरों की वास्तविक ज़िन्दगी बहुत भयानक है, लेकिन कंपनियां कभी नहीं चाहतीं कि हमें असलियत का पता चले क्योंकि इससे हम अपना खरीदारी व्यवहार बदल सकते हैं। इसलिए, वे अपने उत्पादों को संधारणीय, वन्यजीव-अनुकूल या नैतिक रूप में बेचने के लिए विशेषज्ञ व्यापारिक रणनीति और संदिग्ध मान्यता योजनाओं का उपयोग करते हैं, जबकि वास्तव में, सच इसके बिलकुल विपरीत होता है।

निष्कर्ष

अब तक वन्यजीवों के लिए सबसे अच्छी बात जो हम कर सकते हैं वह है पशु उत्पादों को खाना बंद करना जिसमें मांस, डेयरी और अंडे शामिल हैं। मानव उपभोग के लिए जानवरों को पालने का कोई व्यावसायिक रूप से ऐसा कोई व्यवहार्य तरीका नहीं है जो वन्यजीवों के लिए संधारणीय हो: इसके लिए बहुत अधिक भूमि, पानी और फसलों की आवश्यकता होती है, साथ ही यह स्थानीय पारिस्थितिक तंत्र को प्रदूषित करता है और जलवायु परिवर्तन को बढ़ाता है।

यदि आप वन्यजीवों के लिए हीरो बनने के इच्छुक हैं, तो यहां पर्यावरण के लिए हमारी 7-दिवसीय वीगन चुनौती आज़माएँ!

वीगन बनने के लिए तैयार हैं?

वीगन बनें

पहले से वीगन हैं?

सक्रिय हों