मछली आपके लिए अच्छी है

यह सच है कि मछली के मांस में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और आवश्यक फैटी एसिड होते हैं, लेकिन इसे खाने से हम भारी धातुओं और अन्य जहरीले प्रदूषकों के संपर्क में आते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकते हैं। इनमें पारा(मरकरी) सबसे ज्यादा चिंताजनक हो सकता है।

पारा(मररी) मछलियों में प्रदूषित पानी के द्वारा चला जाता है जिसमें जानवर तैरते हैं, और मछली जितनी बड़ी होती है, उतना ही अधिक पारा(मरकरी) जमा कर लेती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब बड़ी मछलियां छोटी मछलियों को खाती हैं, तो वे उन मछलियां का सारा पारा भी निगल लेती हैं, और यह सब उनके अपने शरीर में जमा हो जाता है। एक अध्ययन में पाया गया कि दुनिया की 84 प्रतिशत मछलियों में पारा(मरकरी) का असुरक्षित स्तर होता है।

पारा कितनी बड़ी समस्या है? दरअसल, यह एक अत्यधिक जहरीली धातु है और इसका विशेष रूप से गुर्दे (किडनी) पर प्रभाव पड़ता है, और साथ ही यकृत (लिवर), तंत्रिका, प्रतिरक्षा, प्रजनन और विकासात्मक प्रणालियों पर भी प्रभाव पड़ता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन कहता है: “मरकरी से थोड़ी मात्रा में संपर्क भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ पैदा कर सकता है और यह बच्चे के गर्भाशय और प्रारंभिक जीवन के विकास के लिए ख़तरा है।”

हैदराबाद में एक अध्ययन में पाया गया कि पांच प्रतिशत से अधिक लोगों के शरीर में पारे का स्तर काफी बड़ा हुआ था। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने बड़ी मात्रा में मछली का सेवन किया, उनके रक्तप्रवाह में पारे का स्तर अधिक था। यह कोलोरेक्टल कैंसर के बढ़ते खतरे से जुड़ा हुआ है।

इसके अलावा, भारत में, मत्स्य पालन उद्योग में कई मछलियों को अनुपचारित गंदे नाले का पानी पिलाया जाता है। यह सब कोलकाता में शुरू हुआ और लोग अब नागपुर, चेन्नई और भोपाल सहित कई भारतीय शहरों में सीवेज-फेड मछली का सेवन करते हैं। यह क्षेत्र अनियमित है और गंदे नालों में निहित सूक्ष्म जीवों के स्तर की जाँच बिल्कुल भी नहीं की जाती है। एक अध्ययन में पाया गया कि जिन मत्स्यपालन उद्योगों की जांच की गई थी उनमे जीवाणुओं की संख्या बहुत ज़्यादा थी जिस कारण स्वास्थ्य जोखिम बहुत अधिक था।

हमें मछली खाने की ज़रूरत नहीं है! वनस्पति आधारित आहार में प्रोटीन और आवश्यक फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होते हैं, गंदे नाले के पानी में जिन मछलियों का प्रजनन होता है उनके अन्दर ज़हरीला पारा एवं उच्च मात्रा में जीवाणु होते हैं और हमें ये खाकर अपनी ज़िन्दगी जोखिम में डालने की ज़रूरत नहीं है।


मछली खाना हमारे लिए क्यों अच्छा नहीं है इसके और भी कारण हैं :

मछली खाने में क्या बुराई है? मछली खाने से क्या होता है? मत्स्यपालन उद्योग उजागर हुआ
ध्यान दें: परेशान करने वाले फुटेज शामिल हैं

वीगन बनने के लिए तैयार हैं?

वीगन बनें

पहले से वीगन हैं?

सक्रिय हों