यह जीवन का चक्र है, भाई

“यह जीवन का चक्र है” औचित्य इस विश्वास पर आधारित है कि हम अभी भी प्रकृति का हिस्सा हैं, और हमें जीवित रहने के लिए अन्य जानवरों को मारना और खाना चाहिए, और हमें भी किसी और के द्वारा खाया जा सकता है। लेकिन यह हमारी वास्तविकता से कोंसो दूर है क्योंकि हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां हम अपने भोजन को बाज़ार से खरीदते हैं और बाज़ार के गलियारों में किसी खूंखार बाघ के आने की कोई संभावना नहीं है।

जंगली जानवरों के लिए बहुत कम विकल्प हैं। वे वही खाते हैं जो उन्हें जीवित रहने के लिए चाहिए, और कुछ जीवित रहने के लिए अन्य जानवरों को खाते हैं। लेकिन हम इसका हिस्सा नहीं हैं। हमें जीवित रहने के लिए मांस खाने की आवश्यकता नहीं है और वास्तव में इसके बिना हम स्वस्थ हैं। हमसे अधिकांश लोग जानवरों को खुद मार कर नहीं खा सकते, हम दूसरों को जानवर को मारने के लिए पैसे देते हैं जिन लोगों से हम शायद कभी मिले ही ना। और अगर हम जानवरों को मारने के लिए खुद को तैयार भी कर लेते हैं तो ना ही हमारे पास नुकीले पंजे हैं और ना ही ऐसे दांत जो जानवर मारने के लिए चाहिए होते हैं । तो, हम वास्तव में जीवन के इस चक्र का हिस्सा नहीं हैं; हम मांस, दूध और अंडे कैसे प्राप्त करते हैं यह पूरी तरह से अलग है।

हम संवेदनशील प्राणियों को पिंजरे, टोकरे और गंदे खलिहानों में बंद कर देते हैं। हम उनसे कृत्रिम (आर्टिफिशियल) रूप से गर्भाधान करवाते हैं, जानवर कई विकृतियों को सहन करते हैं, और उनका चुनिन्दा तरीके से प्रजनन कराया जाता है ताकि वे बहुत बच्चे पैदा कर पाएँ। उन्हें तेजी से वजन बढ़ाने के लिए तैयार किया जाता है, लेकिन अगर वे अंडे देने वाली मुर्गी हैं तो उन्हें इस तरह बढ़ा किया जाता है कि उनका वज़न न बढ़े, क्योंकि यह भोजन की बर्बादी होगी। उन्हें कृत्रिम(आर्टिफिशियल) चारा खिलाया जाता है, उन्हें अक्सर दुनिया के दूसरे छोर से लाया जाता है, उनके प्रजनन चक्र में हार्मोन के साथ हेरफेर किया जाता है, और उनके दिन की लंबाई कृत्रिम(आर्टिफिशियल) प्रकाश व्यवस्था के माध्यम से प्रबंधित की जाती है। कुछ को सर्जरी के माध्यम से भी निषेचित किया जाता है। पशुपालन उद्योग से किसी भी प्राकृतिक चीज की कल्पना करना संभव नहीं है।

वे बेचारे प्राणी “जीवन के चक्र” का हिस्सा नहीं हैं, और न ही हम हैं। कम से कम हमारे लिए यह मुक्तिदायक है। हम चुन सकते हैं कि हम क्या खाते हैं और हम दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। हम दयालु खाद्य पदार्थों का चयन कर सकते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं, वनों की कटाई को कम करते हैं, प्रजातियों के खत्म होने, जलवायु संकट और प्रदूषण को कम करते हैं, और अन्य लोगों के लिए भी बेहतर हैं।महत्वपूर्ण रूप से, हम दूसरों को पीड़ा से मुक्त करने के लिए अपनी स्वयं की स्वतंत्रता का उपयोग कर सकते हैं। हम भले ही जीवन के चक्र का हिस्सा न हों, लेकिन हम सभी जुड़े हुए हैं, और हमारे चुनाव मायने रखते हैं।

वीगन बनने के लिए तैयार हैं?

वीगन बनें

पहले से वीगन हैं?

सक्रिय हों