अध्याय 2: आपके स्वास्थ्य का परिचय साबुत वनस्पति आधारित आहार से कराना

यदि आपने अपने स्वास्थ्य के लिए वीगन बनने का फैसला किया है, तो साबुत वनस्पति आधारित आहार (डब्ल्यू एफ पी बी) के प्रति आपका सकारात्मक दृष्टिकोण होना महत्वपूर्ण है।

एक वीगन दृष्टिकोण और एक साबुत वनस्पति आधारित आहार के दृष्टिकोण के बीच क्या अंतर है?

एक वीगन आहार इस तरह से परिभाषित होता है कि हम अपनी थालियों से क्या हटाते हैं, और वीगन जीवनशैली को अपनाने का अर्थ यह है कि दूसरों को कम से कम नुकसान पहुंचाना। इसका मतलब है कि हम जितने चाहें उतने संसाधित, उच्च वसा, उच्च चीनी और उच्च सोडियम खाद्य पदार्थ खा सकते हैं, जब तक कि उनमें कोई पशु उत्पाद न हो। लेकिन जबकि वीगन जंक फूड अक्सर सुविधाजनक, स्वादिष्ट और पशु-आधारित खाद्य पदार्थ खाने का एक बढ़िया विकल्प है, जानवरों और हमारे ग्रह को ध्यान में रखते हुए, यह हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।

“जंक फूड” की परिभाषा में वह हर तरह का खाना आता है जिसमें कैलोरी, वसा, शक़्कर की उच्च मात्रा होती है और पोषक तत्व नहीं के बराबर होते हैं।

अगर आपका स्वास्थ्य आपके लिए महत्वपूर्ण है, तो आप अपने आहार में क्या लेते हैं वह उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि आपने अपने आहार से क्या निकाल दिया है। उदाहरण के लिए अगर आप डेयरी आइसक्रीम के बदले में गैर-डेयरी आइसक्रीम (वीगन आइसक्रीम) खाते हैं तो यह बहुत बढ़िया है लेकिन अगर आप घर पर फ्रिज में जमे हुए फल जैसे केला, आम, स्ट्रॉबेरी से बिना चीनी की बनी आइसक्रीम (जिसमें असली फल हों और कोई कृत्रिम तत्व और चीनी न डाले हों) खाते हैं तो यह और भी बेहतर है।

हमें गलत ना समझे! हमें भी फ्रेंच फ्राइज़, वीगन डोनट्स और वीगन मांस उतना ही पसंद है जितना कि किसी और को है, लेकिन इस प्रकार के खाद्य पदार्थ वीगन होने के बावजूद किसी भी अन्य वसायुक्त, शर्करा या संसाधित पदार्थों की तरह संयमित मात्रा में ही खाया जाना चाहिए। और यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने खाने के माध्यम से जीर्ण बीमारियों सहित खराब स्वास्थ्य को ठीक करना चाहते हैं, तो डॉक्टर इस प्रकार के खाद्य पदार्थों को खाने की सलाह बिल्कुल नहीं देते हैं।

बिल्कुल भी निराश न हों!

आपके द्वारा पसंद किए जाने वाले खाद्य पदार्थों को छोड़ने का विचार डरावना हो सकता है, और आपको डर हो सकता है कि आप अपने भोजन का उतना आनंद नहीं ले पाएगें, लेकिन वास्तविकता बहुत अलग हो सकती है। हां, इसे अपने जीवन में समायोजित करने और अपने पसंदीदा भोजन को खोजने में समय लग सकता है, लेकिन आप नई युक्तियाँ और तरकीबें सीखेंगे, नए व्यंजनों की खोज करेंगे और शायद उन पुराने व्यंजनों के बारे में भी जानेंगे जिन्हें आपने महसूस नहीं किया था कि वे व्यंजन पहले से ही वीगन हैं।

इसके अलावा, आपकी साबुत वनस्पति आधारित आहार की यात्रा में आपका मार्गदर्शन करने के लिए अनगिनत संसाधन उपलब्ध हैं जैसे इस विषय पर लिखी गयी हज़ारों पुस्तकें, वृत्त चित्र (डॉक्यूमेंट्री) , और हज़ारों ऑनलाइन मुफ्त व्यंजन बनाने की विधियां। यहाँ हम इस पूरी स्वास्थ्य और पोषण मार्गदर्शिका के द्वारा आपको सर्वोत्तम और सबसे विश्वसनीय संसाधनों के लिए मार्गदर्शन देंगे। यदि आप किसी गंभीर जीर्ण बीमारी से ग्रसित हैं तो हम आपको यह भी बताएँगे कि आपको साबुत वनस्पति आधारित आहार पोषण के बारे में क्या जानना चाहिए।

वीगन बनने के लिए तैयार हैं?

वीगन बनें

पहले से वीगन हैं?

सक्रिय हों