पृथ्वी को बचाएँ!

अर्थशॉट पुरस्कार के आधिकारिक नामांकितकर्ता के रूप में, हम £1 मिलियन पुरस्कार के योग्य शक्तिशाली वीगन संस्था की तलाश कर रहे हैं।

अपनी पृथ्वी को संरक्षित करने के लिए, हमें अपने खाने का तरीका बदलना होगा।

अर्थशॉट पुरस्कार दुनिया की सबसे बड़ी पर्यावरणीय चुनौतियों के सर्वोत्तम समाधान के लिए एक हाई-प्रोफाइल वैश्विक खोज है। प्रत्येक वर्ष, यह भावी पीढ़ियों के लिए हमारी पृथ्वी को संरक्षित करने के लिए काम करने वाली पांच उत्कृष्ट संगठनों में से प्रत्येक को £1 मिलियन का पुरस्कार देता है।

हमारे विचार में ये अर्थशॉट्स पुरस्कार पशुपालन उद्योग जैसे अहम् मुद्दे पर बात नहीं कर रहे थे जो कि वन्यजीवन हानि, वनों की कटाई और अधिकांश पर्यावरणीय गिरावट का प्रमुख कारण है

इसीलिए जेनV ने यह आह्वान किया कि अर्थशॉट पुरस्कार के लिए एक समर्पित श्रेणी बनाई जाए जिसमें प्रभावशाली वीगन संस्थाएं शामिल हो पाएं। हमारी इस बात को ओलिविया कोलमैन, एम्मा थॉम्पसन, शेरोन ऑस्बॉर्न, एलिसिया सिल्वरस्टोन, मार्क रैलेंस और एनी लेनोक्स जैसे सितारों का समर्थन मिला, और हमने एडवांस ए प्लांट-बेस्ड फूड सिस्टम पुरस्कार  (वनस्पति-आधारित खाद्य प्रणाली की उन्नति पुरस्कार) के उद्घाटन के लिए £1 मिलियन की पुरस्कार राशि देने की भी पेशकश की थी। हमारे अभियान ने दुनिया भर में सुर्खियाँ बटोरीं, लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारा संदेश उन तक पहुंचा है, हम अर्थशॉट के न्यूयॉर्क शिखर सम्मेलन में भी गए।

और पता है क्या? उन्होंने हमारी बात सुनी और उन्होंने हमें बुलाया!

हमें अपना आहार बदलना होगा। पृथ्वी अरबों मांस खाने वालों का भार नहीं उठा सकती।

Sir David Attenborough
सर डेविड एटनबरोब्रॉडकास्टर और अर्थशॉट पुरस्कार परिषद के सदस्य

अर्थशॉट पुरस्कारों की सूची में वीगनवाद को प्रमुखता देने के लिए सहमत है

अर्थशॉट के साथ बातचीत जारी है, लेकिन हमने पहले ही दो ऐतिहासिक परिणाम हासिल कर लिए हैं।

1. वीगन लोग भी विशेषज्ञ अभियुक्त टीम में शामिल होंगे

पुरस्कारों की ‘प्रोटेक्ट एंड रिस्टोर नेचर (प्रकृति की रक्षा और पुनर्स्थापन करें)’ श्रेणी के लिए अर्थशॉट के विशेषज्ञ सलाहकारों की एक टीम तैयार की जा रही है, इस टीम में दो वीगन विशेषज्ञ भी शामिल होंगे, इन दो वीगन विशेषज्ञों का चयन करने के लिए जनरेशन वीगन को आमंत्रित किया गया है। अर्थशॉट का मानना ​​है कि यह वह श्रेणी है जिसके साथ हमारा काम सबसे मज़बूती से मेल खाता है, निश्चित रूप से, पौधे-आधारित आहार हमारी हवा, पानी और जलवायु के लिए भी सुरक्षात्मक है।

2. जनरेशन वीगन अर्थशॉट नॉमिनेशन टीम में शामिल हुआ 

जनरेशन वीगन आधिकारिक अर्थशॉट नामांकन टीम में शामिल होने वाला पहला वीगन संगठन बन गया है। यह हमें सबसे प्रभावशाली वीगन और पौधे-आधारित समूहों, कंपनियों और अभियानों की तलाश करने और उन लोगों को नामांकित करने का अवसर देता है जो अर्थशॉट मानदंडों पर फिट बैठते हैं। हम यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि दुनिया को पता चले कि पौधे-आधारित खाद्य पदार्थ हमारी पृथ्वी को ठीक करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

क्या आप किसी प्रभावशाली समूह, कंपनी या अभियान को जानते हैं?

हमें दुनिया भर के शक्तिशाली वीगन समूह, कंपनी या अभियान की पहचान करने के लिए आपकी सहायता की आवश्यकता है, और इसलिए हम आपको अपने पसंदीदा पौधे-आधारित समूहों, कंपनियों और अभियानों के नाम बताने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं ताकि उन नामों के ऊपर विचार किया जा सके।

सभी नामांकित संगठन निम्नलिखित अवश्य करते हों:

  1. पौधे आधारित खाद्य प्रणाली को बढ़ावा देते हों।
  2.  मापनीय रूप से प्रभावशाली और स्केलेबल हों।
  3. शिक्षा, आहार परिवर्तन, नीति परिवर्तन आदि के माध्यम से सार्थक परिवर्तन लाते हों।
  4. प्रकृति (भूमि, वन, नदियाँ, महासागर, वन्य जीवन) की रक्षा और उन्हें पुनर्स्थापित करने में सहायता करते हों।
  5. मानव और गैर-मानवीय जानवरों के लिए समावेशी, न्यायसंगत और लाभकारी हों।

अर्थशॉट पुरस्कार के लिए समाधान नामांकित करने की तिथि बीत चुकी है।

वीगन बनना, भले ही रुक-रुक कर, आपके कार्बन फ़ुटप्रिंट के संदर्भ में एक बड़ा अंतर ला सकता है। उदाहरण के लिए:

हर महीने 1 सप्ताह तक वीगन भोजन खाने से प्रति वर्ष 80 किलोग्राम से अधिक CO2 बचाई जा सकती है!

यह आपको स्वादिष्ट नए खाद्य पदार्थों और व्यंजनों की खोज करने का मौका देगा, पौधों पर आधारित पोषण की बेहतर समझ हासिल करने और वीगन जीवन शैली के कई नैतिक, पर्यावरणीय और स्वास्थ्य लाभों के बारे में और अधिक जानकारी हासिल करने की राह पर ले जा सकता है।

कृपया पृथ्वी के लिए 7-दिवसीय वीगन चुनौती (जो बिल्कुल निःशुल्क है) में भाग लेकर हमारे अर्थशॉट अभियान का समर्थन करें।

हमारे समर्थक

Olivia Colman

ओलिविया कोलमैन

Emma Thompson

डेम एम्मा थॉम्पसन

Mark Rylance

मार्क रैलेंस

Annie Lennox

एनी लेनोक्स

एलिसिया सिल्वरस्टोन

Sharon Osbourne

शेरोन ऑस्बॉर्न

Edie Falco

एडी फाल्को

George Monbiot

जॉर्ज मोनबियोट

Chris Packham

क्रिस पैकहम

Gemma Whelan

जेम्मा व्हेलन

Justina Adorno

जस्टिन एडोर्नो

Deborah Meaden

दबोरा मीडेन

बेंजामिन सफन्याह

James Moore

जेम्स मूर

Dani Moreno

दानी मोरेनो

Emiliano D'Avila

एमिलियानो डी’एविला

Leyllah Diva Black

लेयल्लाह दिवा ब्लैक

Luisa Mell

लुइसा मेल

Natália Rosa

नतालिया रोजा

Rodrigo Dorado

रोड्रिगो डोराडो

Marco Antonio Regil

मार्को एंटोनियो रेजिल

Emiliano D'Avila

एलिसा डि यूसानियो

Sabrina Giannini

सबरीना जियानिनी

वीगन बनने के लिए तैयार हैं?

वीगन बनें

पहले से वीगन हैं?

सक्रिय हों