अधिक वीगन विकल्पों का अनुरोध करने के लिए कैफे या रेस्तरां को लिखें

प्रिय [नाम डालें]

मैं [रेस्तरां का नाम लिखें] का प्रशंसक हूं और यहाँ अधिक बार जाना पसंद करूंगा / करूंगी, लेकिन वर्तमान में वीगन लोगों के लिए बहुत कम विकल्प हैं। पशुओं, पृथ्वी, जंगली स्थानों, जलवायु, व्यक्तिगत और सार्वजनिक स्वास्थ्य दोनों के लिए वनस्पति-आधारित भोजन की पूरी दुनिया में वृद्धि हो रही है, कई आउटलेट तेज़ी से अपने मेन्यू में पशु-मुक्त भोजन विकल्पों को जोड़ रहे हैं। क्या आपने भी पशु-मुक्त भोजन विकल्पों को जोड़ने की योजना बनाई है? यदि नहीं, तो क्या मैं आपसे आग्रह कर सकता / सकती हूँ कि आप इस पर विचार करें?

वीगन भोजन खाने के लिए हमें अपने मनपसंद स्वादिष्ट भोजन का त्याग नहीं करना होता है। वीगन आहार इतना स्वादिष्ट और पौष्टिक हो सकता है कि मांस खाने वालों को भी पशु उत्पादों की कमी नहीं खलती। और, क्योंकि यह लगभग सभी लोगों के लिए उपयुक्त है जिनकी विशेष आहार आवश्यकताएं हैं, इस तरह वीगनवाद आपके ग्राहकों की भी बढ़ोतरी कर सकता है, साथ ही आपके जलवायु प्रभाव को कम कर सकता है। हमारे पास भारत में पहले से ही इडली, डोसा, खिचड़ी, सब्जी पुलाव और बिरयानी, राजमा, छोले, भेल पुरी, पानी पुरी, उपमा, पोहा, आदि जैसे बहुत सारे वीगन व्यंजन हैं, हो सकता है कि आप अपने व्यंजनों को वीगन रूप देने के लिए उनसे प्रेरणा प्राप्त कर सकें।

ईट राइट इंडिया, एफएसएसएआई, विश्व स्वास्थ्य संगठन, हार्वर्ड, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, और संयुक्त राष्ट्र जैसे संस्थानों हम सभी से आग्रह कर रहे हैं कि हम वनस्पति-आधारित भोजन खाएं इसीलिए यह व्यवसायों के अनुकूल बनने और आगे बढ़ने का एक अच्छा समय है।

आपके समय के लिए शुक्रिया। मैं आपके पास फिर से आने के लिए उत्सुक हूं यह देखने के लिए कि आपके पास क्या वनस्पति -आधारित विकल्प उपलब्ध हैं।

वीगन बनने के लिए तैयार हैं?

वीगन बनें

पहले से वीगन हैं?

सक्रिय हों